रविवार, 2 अक्तूबर 2016

हिंदी दुनिया की जरूरत है

भाषा के बारे में कहा जाता है कि वह स्व प्रवाहित होती हैआप चाहकर भी उसे रोक नहीं सकते । विश्व में कोई नहीं जिसका कार्य भाषा बिना चलता हो । मनुष्य की बात एक बार को छोड़ भी दीजिए तो पशुपक्षीकीट और पतंग भी अपने स्तर पर किसी न किसी भाषा का प्रयोग करते हैंफिर ये भाषा सांकेतिकविभि‍न्न किस्म की आवाजों के जरिए या अन्य प्रकार की भलेही हो सकती है । कुल मिलाकर भाषा प्रत्येक जीव के लिए अभि‍व्यक्ति का माध्यम है।

मनुष्यों के स्तर पर इसे देखे तो आज दुनिया में इंसान कई प्रकार की भाषाएं इस्तेमाल कर रहा है। इतिहास में भाषायी विकास बताता हैकि विश्व में जिस समय जो शक्ति प्रभावशील रहीउसकी बोलनेवाली भाषा का विस्तार तेजी से हुआयह प्रभाव दो तरह से देखा गया है एकअर्थ शक्ति के रूप में और दूसरा पराक्रम युक्त श्रमशक्ति के रूप में ।  कहने को दुनियाभर में अंग्रेज मुट्ठीभर रहे,लेकिन उनके पराक्रम के कारण उनके साम्राज्य का विकास हुआ ही साथ में अंग्रेजी भी जहां जहां वे गए वहां सशक्त भाषा के रूप में उभरी। इसी प्रकार इस्लाम के फैलने के साथ अरबी लिपि का विकास हुआ। फ्रेंच का विकास भी हुआ किंतु यह विकास एक विशेषवर्ग तक सीमित रहा जो अपने को श्रेष्ठ मानता है। लेकिन हिंदी अपना वह मुकाम नहीं हासिल कर सकी जो जनसंख्यात्मक स्तर पर बहुत बड़ी संख्या में बोले जाने के कारण इसे मिलना चाहिए था। किंतु अब ऐसा नहीं है। आज दुनिया में भाषायी नजरिए को लेकर सभी समीकरण बदल चुके हैं।  वैश्विक फलक पर यदि अंग्रेजी वर्तमान की जरूरत बनती जा रही है तो कई देश आज हिन्दी सीखने के लिए अपने यहां विशेष कक्षाएं लगा रहे हैं।

वस्तुत: यह परिवर्तन अचानक नहीं आ गया है। देखाजाए तो यह आज बाजार की देन है। वर्तमान समय अर्थ प्रधान है यहां आज हर चीज बिक रही है। हर कोई विश्व में छा जाना चाहता हैइस छा जाने के चक्कर में कई शक्तिशाली देश और अन्य देश भी परस्पर एक दूसरे की भाषा सीख रहे हैंइन्हें जहां बड़ा बाजार दिखाई दे रहा हैवहीं लाभ दिख रहा है। निज भाषा उन्नति को मूल का सिद्धांत अब पुराने दिनों की बात हो गई है। यानि कि वैश्विक परिदृश्य में परिस्थितियाँ बदल रही हैं। उपभोगताओं का युग हैबाजार में जिस भाषा का जितना अधिक उपभोक्ता होगाबाजार उसी भाषा में बात करता हुआ दिखाई देगा।

यहां हम दो भाषाओं का तुलनात्मक अध्ययन करते हैंसंस्कृत विश्व की सबसे पुरानी जीवित भाषा होने के साथ ही आधुनिक कम्प्युटर की प्रिय भाषा हैकिंतु  बाजार में उसका उपभोक्ता नगण्य हैइसीलिए वह श्रेष्ठ भाषा होने के बाद भी दुनिया के परिदृश्य में आज भी अपने को पुनर्जीवित कर रही भाषा बनी हुई हैकिंतु क्या यही बात हिंदी के संदर्भ में कही जा सकती है हिंदी भाषा संस्कृत की बेटी है लेकिन आज बेटी की धाक दुनिया में माँ से ज्यादा हैवह भारत जैसे विशाल देश की सबसे अधिक पसंद और बोली जाने वाली भाषा होने के साथ ही दुनिया के कई देशों में सहज स्वीकार्य है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि आज हिंदी बाजार की भाषा बन चुकी हैकई हजार करोड़ रोज का हिन्दी का बाजार है। करोड़ों उपभोक्ताओं की ताकत वह अपने में समेटे है। इसे उदाहरण के तौर पर समझें तो कहा जा सकता है कि मनोरंजन की दुनिया में हिंदी सबसे अधिक मुनाफा देने वाली भाषा के रूप में स्वयं को स्थापित करने में सफल रही है । हमारा भारत भले ही बहुभाषिक देश होकिंतु इसे बाजार की मजबूरियां ही कहिए कि यहां कुल विज्ञापनों का लगभग 75 प्रतिशत भाग हिंदी में तैयार किया जाता है।

हिंदी आज न केवल विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की भाषा है बल्कि दुनिया के तमाम देशों में भी हिंदी की लोकप्रियता अन्य भाषाओं की तुलना में सबसे अधिक है। भारत में यदि थोड़े समय के लिए राजनीतिकरण से हिन्दी को मुक्त करके देखें तो इसकी सर्वव्यापकता सहजत समझी जा सकती है। इस भाषा का भौगोलिक विस्तार काफी दूर-दूर तक फैला हैजिस दक्षिण के राज्यों में इसका विरोध होता है वहां भी सबसे ज्यादा विरोध करने वाले ही हिन्दी के भक्त हैं। भारत के बाहर नेपालत्रिनिदादसूरीनामफिजीमॉरीशस,अमेरिकाब्रिटेनमलेशियासिंगापुर हॉगकॉगचीनजर्मनीजापानअफगानिस्तानदक्षिण अफ्रीकाघानापाकिस्तानबांग्लादेश,श्रीलंकारूसआदि कई देशों में हिन्दी स्वयं को बोलने के लिए आमजन को प्रेरित करती है। अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का परचम इस कदर लहरा रहा है कि विश्व हिन्दी सम्मेलन में भाग लेने वाले विद्वानों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

रूस की विज्ञान अकादमी के तहत प्राच्यविद्या संस्थान के भारत अनुसंधान केंद्र की नेता तत्याना शाउम्यान का कहना हैं कि ब्रिटेन में रहनेवाले भारतीय प्रवासियों का संगठन दुनिया में सबसे प्रभावशाली है तथा अमरीका में रहनेवाले भारतीय मूल के लोगों की संख्या सबसे बड़ी है। इस वजह से दुनिया में हिंदी भाषा की भूमिका काफी बढ़ गई है। दूसरी ओर हिन्दी को लेकर आज संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा किए उस जनसांख्यिकीय शोध कहता है कि 15 सालों में भारत चीन को पीछे छोडक़र जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच जायेगा और एक भाषा के स्तर पर भी वह चीन को पछाड़ देगा। हिंदी की दीवानगी को लेकर एक अन्य मास्को में भूविज्ञान से जुड़े विद्वान रुस्लान दिमीत्रियेव मानते हैं कि भविष्य में हिंदी बोलनेवालों की संख्या इस हद तक बढ़ जाएगी कि यही दुनिया की एक सबसे लोकप्रिय भाषा होगी। वह आंकड़ों के साथ बताते हैं कि इस समय दुनिया में करीब एक अरब लोग हिंदी बोलते हैंयह अनुमान लगाया जा सकता है कि दस सालों में हिंदी बोलनेवालों की संख्या 1,5 अरब तक बढ़ेगी। तब हिंदी वर्तमान में सबसे लोकप्रिय भाषाओं चीनी और स्पेनी भाषाओं को पीछे छोड़ देगी। सच पूछिए तो त्रिनिदादसूरीनामफिजीदक्षिण अफ्रीका एवं मॉरीशस में हिंदी की जड़े गहरी हुई हैंतो रूसजापानअमेरिका,  ब्रिटेनजर्मनी,  इटलीकोरियाचीन आदि देशों ने हिंदी की शक्ति को जाना और स्वीकारा है।

पिछले सालों में हिंदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर के देशों में लगातार हिन्दी सीखने की ललक अन्य भाषाओं की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक बढ़ी है। कई देशों में विधिवत शासकीय स्तर पर हिंदी भाषा में प्रकाशन शुरू किया हैनिजि स्तर पर तो सैकड़ों पत्र-पत्रिकाएं प्रकाशित हो ही रही हैं। यूरोप और अमरीका में हिंदीभाषी विद्यालय स्थापित किये गये हैं। यहाँ  हिंदीभाषी रेडियो स्टेशनटीवी चेनल और वेब साइटें काम करती हैं। हिंदी फिल्मों की लाखों डीवीडी जारी की जाती हैं जो हाथों हाथ बिकती हैं। न केवल एशियायूरोप के तमाम देशों और इजराइल के विश्वविद्यालयों में कई वर्ष पूर्व से हिंदी पढ़ाया जारी है। हिंदी सोसाइटी सिंगापुर द्वारा आज कई  हिंदी प्रशिक्षण केंद्र चलाये जा रहे हैंजिसमें बच्चों से लेकर वयस्कों तक को हिंदी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत की सरकार ने देश की केंद्र सरकार से हिंदी को राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में शामिल करने की गुजारिश की है।

ब्रिटिश सरकार ने अपने यहां की पाठ्यक्रम तय करने वाली समिति से जाना कि क्यों हिंदी को देश के पाठ्यक्रम में 11 भाषाओं के साथ शामिल किया जाना चाहिए। रूसी विश्वविद्यालयों में भी हिंदी के विशेषज्ञ शिक्षा पा रहे हैं।  हिंदी के प्रति दुनिया की बढ़ती चाहत का एक नमूना यह भी है कि विश्व के लगभग डेढ़ सौ विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ी और पढ़ाई जा रही है। विभिन्न देशों के 91 विश्वविद्यालयों में हिंदी चेयर’ है। इसे देखते हुए हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा बनाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। वैसे यूनेस्को की सात भाषाओं में हिंदी पहले से ही शामिल है। हिंदी बोलनेवालों तथा हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य का प्रचार करनेवालों के बीच संपर्कों के विकास के लिए दुनिया के विभिन्न देशों में नियमित रूप से विश्व हिंदी सम्मेलनों का आरंभ भारत के विदेश विभाग के सहयोग से चल ही रहा है।

भाषाई अनुमान के अनुसार विश्व में कुल छह हजार आठ सौ नौ भाषाएँ बोली जा रही हैंजिसमें से 905 भाषाओं को बोलनेवालों की संख्या एक लाख से कम है। इन सभी भाषाओं में हिंदी को सीधे चुनौती देनेवाली भाषा चीन में बोली जानवाली मैंड्रीन भाषा हैकिंतु जिस तरह से दुनिया का आकर्षण भारत और हिंदी के प्रति बढ़ रहा हैउसे देखते हुए कहा जा सकता है कि हिंदी को अब अपने अस्तित्व के लिए विदेशियों के बीच संघर्ष करने की जरूरत नहीं बची है। हिंदी वैश्विक स्तर पर आज पूरी तरह बाजार की भाषा बन चुकी है। यह वर्तमान दुनिया की जरूरत है।

 : डॉ. मयंक चतुर्वेदी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें